ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

रेलवे ने अचानक इन 20 ट्रेनों को क‍िया रद्द, ऐसे यात्र‍ियों को होगी मुश्‍क‍िल

Indian Railways: भारतीय रेलवे की तरफ से अचानक 20 से ज्‍यादा ट्रेनों को रद्द कर द‍िया गया है. रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्र‍ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रेलवे की तरफ से चार से अधिक ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया है.

Indian Railways: अगर आप भी इस बार गर्म‍ियों की छुट्ट‍ियों में ट्रेन से घूमने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. जी हां, रेलवे (Railway) ने यात्रियों के लिए अचानक मुसीबत पैदा कर दी है. इंड‍ियन रेलवे (Indian Railways) ने 17 मई से 8 जून के बीच 20 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर द‍िया है और चार से अधिक ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया है.

हजारों यात्र‍ियों को होगी मायूसी

रेलवे के इस फैसले से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिन्होंने लंबी-लंबी लाइन लगाकर रिजर्वेशन कराया और ये ट्रेन रद्द कर दी गई. रेलवे के अचानक आए इस फैसले से ढेर सारे यात्री मायूस हो गए हैं. रेलवे ने गोंडा के रास्ते मुंबई, दिल्ली, जम्मूतवी, अहमदाबाद, चंडीगढ़, डिब्रूगढ़ सहित अहम स्टेशनों की ओर जाने वाली कई ट्रेनें लंबी अवधि के लिए रद्द कर दी हैं.

कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा

पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा स्टेशन की यार्ड रिमाडलिंग के लिए नॉन इंटरलाकिंग करेगा. इस कारण गोरखपुर के रास्ते लखनऊ की ओर आने वाली अधिकांश ट्रेनें 17 मई से 8 जून तक निरस्त रहेंगी. कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कई ट्रेनें बीच रास्ते रोकी जाएंगी.

इन ट्रेनों को क‍िया गया रद्द

गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस -गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ये तमाम ट्रेन इस कारण 17 मई से आठ जून तक निरस्त रहेंगी.

चार घंटे तक देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस 17 से 30 मई तक, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 18 व 25 मई को, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 21 व 28 मई को दो घंटे, गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक से आठ जून के बीच अलग-अलग दिन पर चार घंटे तक देरी से चलेगी. इसके साथ ही ग्वालियर से 18 मई से आठ जून तक चलने वाली ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस लखनऊ में, अहमदाबाद से 21 मई से चार जून तक चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर निरस्त रहेंगी.

(इनपुट-IANS)

Related Articles

Back to top button