ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ... कफ सिरप कांड में एक और मौत: नागपुर AIIMS में 3 महीने तक जिंदगी के लिए लड़ा हर्ष, अंत में हार गया जंग... नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितक... Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान; IMD का नया अ... Pune Porsche Case: पोर्श कांड के 3 आरोपियों को मिली जमानत, फूट-फूटकर रो पड़े अश्विनी कोष्टा के पिता;... Usman Tariq Controversy: भारतीय अंपायर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया 'क्लीन चिट', कैमरन ग्रीन को मां...
व्यापार

ट्रैवलिंग डेट में हो गया है बदलाव, रिजर्वेशन कैंसिल करने के बजाए बदले यात्रा की तारीख!

Railway Rules: रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान अपने गंतव्य स्टेशन को भी बदलने की सुविधा देता है. ट्रेन में यात्रा के दौरान आप टीटीई से बात करके अपने गंतव्य स्थान को बदल सकते हैं.

Railway Reservation Rules: रेलवे को आम भारतीयों के जीवन की लाइफ लाइन (Lifeline) माना जाता है. हर दिन रेलवे हजारों की संख्या में ट्रेन ऑपरेट करता है जिसका लाभ उठाकर यात्री अपने गंतव्य स्थान (Destination Station) तक पहुंचते हैं. ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण लोग महीनों पहले रिजर्वेशन (Railway Reservation) करा लेते हैं. लेकिन, कुछ जरूरी काम पड़ जाने या किसी इमरजेंसी की स्थिति में लोगों की यात्रा का डेट बदल जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग अपने रिजर्वेशन को कैंसिल (Railway Reservation Cancel) कर देते हैं. लेकिन, आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है.

टिकट रद्द करने की नहीं है जरूरतकई बार लोग ट्रैवलिंग डेट बदल जाने पर अपने टिकट को कैंसिल कर देते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि ऐसा करने की आपको जरूरत नहीं है. आप बिना टिकट कैंसिल कराएं भी उसे टिकट पर दूसरे दिन यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए रेलवे ने एक नया नियम (Railway Rules) बनाया है.

रेलवे के बनाए गए नियमों के अनुसार आप अपनी जरूरत के अनुसार सफर के डेट को बदल सकते हैं. इसे आप आगे-पीछे कर सकते हैं. इसके लिए आपको कम से कम ट्रेन शुरू होने से 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन पर जाना होगा. इसके बाद वहां रिजर्वेशन काउंटर पर एक एप्लीकेशन देना होगा. इसके बाद वहां से आपके ट्रैवलिंग की तारीख में बदलाव कर दिया जाएगा.

रलवे गंतव्य स्टेशन को भी बदलने की देता है सुविधाआपको बता दें कि रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान अपने गंतव्य स्टेशन को भी बदलने की सुविधा देता है. ट्रेन में यात्रा के दौरान आप टीटीई से बात करके अपने गंतव्य स्थान को बदल सकते हैं. आपको वहां तक जाना है वहां तक का टिकट टीटीई (TTE) द्वारा बना दिया जाएगा. इसके बाद आप आराम से ट्रेन में आगे की यात्रा कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button