ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

कैम्ब्रिज में ‘आइडियाज फार इंडिया’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेता लगातार कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी पर गहराते राजनीतिक संकट के बीच राहुल गांधी  गुरुवार को ‘भारत के लिए विचारों’ को संबोधित करने के लिए लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘आइडियाज फार इंडिया’ सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वह देश के वर्तमान और भविष्य के बारे में प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे। 23 मई को राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में “75 पर भारत: एक लचीला-आधुनिक भारत के लिए चुनौतियां और आगे का रास्ता” विषय पर संबोधित करेंगे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करेंगे। लंदन में शुक्रवार को ‘आइडियाज फार इंडिया’ कार्यक्रम होना है। राहुल गांधी गुरुवार शाम लंदन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रियांक खड़गे भी लंदन में हैं।

Related Articles

Back to top button