ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
व्यापार

सालाना रिटर्न की गारंटी वाली एलआईसी की बीमा ज्योति योजना, जानिए निवेश से क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

LIC Bima Jyoti: अगर आप भी किसी ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं जिसमें रिटर्न की गारंटी हो तो यहां निवेश जरूर करें. ये रही पॉलिसी से जुड़ी सारी जानकारी.

LIC Bima Jyoti: आज के दौर में जब जमा या फिर दूसरे कई निवेश पर ब्याज दरें घटती जा रही हैं, LIC आपके लिए खास प्लान लेकर आया है. इसमें रिस्क कवर के साथ-साथ हर साल गारंटीड बढ़ोतरी जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं. हम आपको इसकी हर बारीकी बताने जा रहे हैं. बीमा ज्योति (BIMA JYOTI) देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक नई पॉलिसी है. इसके तहत बीमाधारकों को हर साल गारंटीड वृद्धि दिए जाने का दावा किया जा रहा है. एलआईसी ने इस पॉलिसी को ‘आपके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी गारंटीड’ टैगलाइन के साथ पेश किया है.

बढ़त की गारंटी

आपको बता दें कि यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग्स प्लान है. ऐसे समय में जब निवेश पर ब्याज दरें कम हो रही हैं. एलआईसी द्वारा रिस्क कवर के साथ बीमा ज्योति पर हर साल गारंटीड बढ़ोतरी बेहतरीन आकर्षण है. इस पॉलिसी को ऑफलाइन, LIC एजेंट या फिर ऑनलाइन LIC की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है. इसमें बेसिक सम इश्योर्ड एक लाख रुपये है. यानी न्यूनतम 1 लाख रुपये की पॉलिसी ली जा सकती है. वहीं पॉलिसी की अधिकतम सम एश्योर्ड सीमा अभी तय नहीं की गई है.

पॉलिसी की खास बातें

LIC Bima Jyoti पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों खरीदा जा सकता है

पॉलिसीधारक की कम से कम उम्र 90 दिन और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए

सम एश्योर्ड- न्यूनतम 1 लाख रुपये है वहीं अधिक से अधिक सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं तय है

पॉलिसी अवधि- 15 वर्ष से 20 वर्ष के लिए ये पॉलिसी खरीदी जा सकती है

प्रीमियम भुगतान अवधि- पॉलिसी अवधि से 5 साल कम यानी कि अगर 20 वर्ष की पॉलिसी अवधि है तो 10 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा

सालाना गारंटीड रिटर्न- हर साल 50 रुपये प्रति हजार का गारंटीड रिटर्न का दावा है. यह मेच्योरिटी या फिर मृत्यु तक प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में चालू पॉलिसी में जोड़ा जाएगा

प्रीमियम का भुगतान सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर किया जा सकता है. मासिक प्रीमियम का भुगतान सिर्फ NACH (नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयिरिंग हाउस) के जरिए या सैलरी डिडक्शन के जरिए किया जा सकता है

इस पॉलिसी के जरिए लोन फैसिलिटी भी उपलब्ध है

Related Articles

Back to top button