ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...
व्यापार

पीएम क‍िसान और राशन कार्ड के लाभार्थ‍ियों में हड़कंप, सरकार ने भेजा र‍िकवरी नोट‍िस

Ration Card Latest Update: सरकार की तरफ से पीएम क‍िसान के अपात्र लाभार्थी क‍िसानों और अपात्र राशन कार्ड धारकों को 30 मई तक कार्ड सरेंडर करने और धनराश‍ि वापस करने की चेतावनी दी गई थी. लेक‍िन अब ज‍िला प्रशासन ने र‍िकवरी के ल‍िए नोट‍िस भेजने शुरू कर द‍िए हैं.

Ration Card Latest Update: अगर आपके पास भी राशन कार्ड (Ration Card) है तो यह खबर आपके काम की है. यूपी, उत्‍तराखंड समेत कई राज्‍यों में सरकार की तरफ से अपात्र राशन कार्ड धारकों के ख‍िलाफ अभ‍ियान चलाया जा रहा है. प‍िछले द‍िनों सरकार की तरफ से ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए अंत्योदय कार्ड और राशन कार्ड सरेंडर करने के ल‍िए कहा गया था, जो अपात्र होते हुए भी कई सालों से गरीबों के हक पर डाका डाल रहे थे.

30 मई तक राशन कार्ड सरेंडर करने की चेतावनी

यूपी के अलग-अलग ज‍िलों में ज‍िला प्रशासन ने अपात्र राशन कार्ड धारकों को 30 मई तक राशन कार्ड का सरेंडर करने की चेतावनी दी थी. इसी तरह क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि का फायदा ले रहे अपात्र क‍िसानों से भी धनराश‍ि वापस करने की बात कही थी. इस अभ‍ियान के बाद बरेली, लल‍ितपुर, जालौन, लखीमपुर, गाज‍ियाबाद और बरेली आद‍ि ज‍िलों में रोजाना हजारों अपात्र लोग पहुंचकर अपना-अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं.

अपात्रों को र‍िकवरी नोट‍िस भेजे गए

लेक‍िन कुछ ज‍िलों में ज‍िला प्रशासन ने क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि और राशन कार्ड के अपात्रों को र‍िकवरी नोट‍िस भेजे हैं. नोट‍िस म‍िलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. यूपी के हापुड़ की गढ़ तहसील में अनेकों अपात्र किसानों और राशन कार्ड धारकों को कार्यालय उप कृषि निदेशक, हापुड़ की तरफ से नोटिस भेजा गया है. नोट‍िस में अपात्र किसानों को सम्मान न‍िध‍ि की धनराशि वापस जमा करने के आदेश दिए गए हैं.

कौन हैं अपात्र क‍िसान

अपात्र क‍िसानों में ऐसे लाभार्थ‍ियों को शाम‍िल क‍िया गया है, जो इनकम टैक्स देता है या सरकारी नौकरी में है. साथ ही कई जगह यह भी नोट‍िस में आया है क‍ि पत‍ि-पत्‍नी दोनों ही क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि का फायदा ले रहे हैं. ऐसे लाभार्थ‍ियों से कहा गया है क‍ि वह अब तक म‍िली किसान सम्मान न‍िध‍ि की धनराशि को वापस सरकार के खाते में जमा कर दें. साथ ही रसीद को उप कृषि निदेशक कार्यालय हापुड़ में जमा करा दें. ऐसा नहीं करने पर रकम की वसूली के लिए आदेश जारी किए जाएंगे. प्रशासन की तरफ से अपात्र राशन कार्ड धारकों को भी नोटिस भेजा गया.

Related Articles

Back to top button