ब्रेकिंग
Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग...
मध्यप्रदेश

सियासतः CM शिवराज के मॉर्निंग एक्शन मोड बैठक को पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया नाटक नौटंकी, कहा- अब ये परमानेंट ठेला चलाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज के सुबह सुबह विभिन्न जिलों के मॉर्निंग एक्शन मोड बैठक पर पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने कहा है कि इन्हें (सीएम शिवराज को) कोई न कोई इवेंट बनाना है। ये सोचते हैं कि नौंटकी से प्रदेश की जनता गुमराह हो जाएगी, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता पर मुझे विश्वास है वे सच्चाई का साथ देंगे।

मुख्यमंत्री के ठेला लेकर निकलने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा इन्हें कोई ना कोई नाटक नौटंकी करनी है। कहा कि ये बिजली कटौती, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं की बात नहीं करते हैं। अब ये ठेला चलाने जा रहे हैं। ऐसा समय आ रहा है जब ये परमानेंट ठेला चलाएंगे।

ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ

कमलनाथ ने ओबीसी महासभा द्वारा आज प्रदेश बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी की आबादी 50% से ज्यादा है। हमने 27% आरक्षण देने का काम किया था, लेकिन सरकार ने कोर्ट में सही आंकड़े पेश नहीं किए। बैकवर्ड कमीशन की रिपोर्ट नहीं दी। जिसकी वजह से ओबीसी को आरक्षण नहीं मिला। अब ऐसा आरक्षण ला रहे हैं जिसमें ओबीसी (OBC) को कहीं 5% तो कहीं 6% आरक्षण मिलेगा। बात सिर्फ आरक्षण की नहीं है। सवाल ये है कि कितने प्रतिशत आरक्षण मिला। ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ है।

Related Articles

Back to top button