ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

डीयू प्रोफेसर रतन लाल गिरफ्तार, शिवलिंग पर किया था विवादित पोस्ट

Delhi, दिल्ली पुलिस ने ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग निकलने पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल (Prof Ratan Lal) को अरेस्ट कर लिया है. रतन लाल दिल्ली के हिंदू कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं. उनकी अरेस्टिंग पर कुछ स्टूडेंट्स ने विरोध भी जताया लेकिन (Delhi Police) ने उनकी एक नहीं सुनी और गिरफ्तार करके ले गई.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने रतनलाल (Prof Ratan Lal) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. वकील विनीत जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि रतन लाल ने मस्जिद में शिवलिंग मिलने के मामले में एक अपमानजनक और उकसाने वाला ट्वीट किया था. वह ट्वीट बेहद संवेदनशील था और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला था.
एडवोकेट विनीत जिंदल ने कंप्लेंट में कहा था कि मामला अभी अदालत के सामने है, ऐसे में प्रोफेसर रतन लाल (Prof Ratan Lal) ने ज्ञानवापी मामले में अभद्र टिप्पणी कर कानून का भी मजाक उड़ाया है. उनकी कंप्लेंट पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की साइबर सेल ने आईपीसी की धारा 153a और 295a के तहत केस दर्ज कर लिया था.

Related Articles

Back to top button