ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई

जांजगीर-चांपा :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे राशि के अंतरण के साथ ही  उन्होंने उपस्थित किसानों और नागरिकों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई।
शपथ कार्यक्रम में जांजगीर-चाम्पा जिले से छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चंद्राकर, सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नैला-जांजगीर श्री भगवानदास गढ़ेवाल, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवागंन, श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम साव, श्री रवि पांडेय, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका रमेश पैगवार, माटीकला बोर्ड के सदस्य सुश्री पूनिता प्रजापति, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, एडीएम श्री राहुल देव, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने के साथ ही सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव और सुझबूझ को कायम रखने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button