ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

लालू यादव ने इस गम में छोड़ा दोपहर का खाना, बोलना भी कर दिया कम

रांचीः अपनी पार्टी राजद की लोकसभा चुनाव में बिहार में करारी हार के बाद पार्टी के जेल में बंद मुखिया लालू प्रसाद ने दोपहर का भोजन लेना छोड़ दिया है और आम तौर से वह खामोश रहने लगे हैं, बहुत कम बातें कर रहे हैं।राष्ट्रीय जनता दल बिहार में और झारखंड में एक भी सीट नहीं जीत सका है। 2014 की मोदी लहर में पार्टी ने बिहार में चार सीटें जीती थीं।

लालू का इस समय राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज चल रहा है। उनके इलाज के प्रभारी डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा, ‘‘बीते दो-तीन दिन में लालू प्रसाद की दिनचर्या बदल गई है। वह नाश्ता करते हैं, रात का खाना खाते हैं लेकिन दोपहर में खाना नहीं खाते।’’

लालू चारा घोटाला मामले में झारखंड में 14 साल कैद की सजा काट रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें रोजाना तीन बार इन्सुलिन दी जा रही है। लेकिन, चूंकि वह खाना समय पर नहीं ले रहे हैं, ऐसे में उन्हें पहले की तरह दवा की डोज नहीं दी जा पा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि राजद का लोकसभा के लिए एक भी सांसद नहीं चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button