ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

कर्नाटकः कांग्रेस के 2 विधायकों ने भाजपा नेता एस एम कृष्णा से की मुलाकात,गर्मायी सियासत

बैंगलुरुः  कर्नाटक की गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा हैं। चुनाव नतीजों के बाद कर्नाटक में राजनीतिक हलचल जारी है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एसण् एमण् कृष्णा से कांग्रेस के दो विधायकों ने आज उनके घर जाकर मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस विधायकों के बीजेपी नेताओं से संपर्क में रहने का दावा कर्नाटक के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने किया था। हालांकि कांग्रेस विधायकों ने कहा कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी।

कांग्रेस के रमेश जरकिहोली और डॉक्टर सुधाकर ने बीजेपी नेता एस एम कृष्णा से बेंगलुरु में उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। कृष्णा के घर पर बीजेपी नेता आर अशोक भी मौजूद थे। जरकिहोली ने इस मुलाकात पर कहा यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। हम सिर्फ एस एम कृष्णा जी से मिलने आए थे और उन्हें कर्नाटक में बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है हम उन्हें बधाई देने आए थे। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

बीजेपी के नेता आर अशोक ने भी इस मुलाकात के कोई राजनीतिक अर्थ नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहाए श्मैं एसण् एम कृष्णा जी से पार्टी संबंधी मसलों पर बात करने आया था। मेरी कांग्रेस नेताओं रमेश जरकिहोली और डॉक्टर सुधाकर से कोई मित्रता नहीं है।श् कर्नाटक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी जरूर हैए लेकिन सरकार जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर बनाई है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में सरकार गठन के बाद से ही सियासी ड्रामा जारी है। बीजेपी पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले कहा था कि 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 10 विधायक 7 कांग्रेस और 3 जेडीएस बीजेपी के खेमे में जाने को तैयार हैं। हालांकि बाद में पार्टी नेतृत्व ने कथित ऑपरेशन लोटस ठंडे बस्ते में डालने की खबर भी आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button