ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ जंग की तेज, लोगों से की साफ सफाई रखने की अपील

 दिल्ली सरकार के ‘10 हफ्ते, 10 बजे 10 मिनट’ अभियान को तेज करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने रविवार को कुछ इलाकों का दौरा किया और लोगों से अपने आसपास मच्छरों को पनपने से रोकने की अपील की। पश्चिम दिल्ली के त्रिनगर इलाके में दौरे के बाद, केजरीवाल ने दावा किया कि अभियान अब तक ‘कामयाब’ रहा और डेंगू के मामले कम हुए हैं।

PunjabKesari

एक सितंबर को शुरू किए गए अभियान के तहत लोगों से अपील की गई है कि वह हर रविवार को सुबह 10 बजे 10 मिनट देकर नालियों में ठहरे हुए पानी को साफ करें जिसमें मच्छर पैदा हो सकते हैं। यह अभियान मध्य नवंबर में खत्म होगा। केजरीवाल ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि यह अभियान अब तक सफल रहा है और डेंगू फिलहाल नियंत्रित है। बीते तीन-चार साल के दौरान डेंगू के कई मामले आए थे। बीमारी के चक्र के मुताबिक, इस बार डेंगू के बड़े पैमाने पर फैलने का अंदेशा था लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि डेंगू दिल्ली में काफी कम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने त्रिनगर में कहा कि डेंगू मच्छर का दायरा 200 मीटर होता है। अगर लोग अपने घरों में मच्छर का प्रजनन रोकें और पड़ोसियों को इसके लिए प्रत्साहित करें तो दिल्ली इस बीमारी से बच सकती है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने घर का निरीक्षण किया और अपने निर्वाचन क्षेत्र पांडव नगर में दौरा कर लोगों से भी ऐसा ही करने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शकूर बस्ती के पश्चिम विहार इलाके का दौरा किया और जागरूकता फैलाई।

दिल्ली सरकार इस अभियान में तीन हजार से ज्यादा आरडब्ल्यूए को साझेदार बनाने पर विचार कर रही है, ताकि शहर के रिहायशी इलाकों में और सघन निरीक्षण हो सके। सात सितंबर तक डेंगू के 122 मामले आए हैं जिसमें 30 इस महीने में और 52 अगस्त में सामने आए हैं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले साल डेंगू के 2,798 मामले आए थे और चार मौतें हुई थी। एसडीएमसी शहर में बीमारी के आंकड़ों का संकलन करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button