ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

DAVV के होस्टल में रैगिंग, 23 जूनियर्स का आरोप, सीनियर्स नशा कर परेशान करते हैं, बाहर से मंगवाते हैं खाना

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के रविंद्र नाथ टेगौर होस्टल में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया। 15 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सीनियर्स के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा सीनियर नशा करके परेशान करते है। रात में होस्टल के बाहर से खाना मंगवाते हैं। बात नहीं सुनने पर सबके सामने जलील करते है। जूनियर्स को एक जैसे कपड़े पहनने का बोलते हैं। जूनियर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ स्टूडेंट्स को धमकाया जा रहा है कि वे रूम खाली कर दूसरी विंग में चले जाएं।

जूनियर्स की इस शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट भी सकते में है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि आरोप साबित होने पर सख्त कदम उठाएंगे।होस्टल में सीनियर्स का बैच सिस्टम है। जो जूनियर उनकी बात सुनता है वह बैच में रहता है, जो नहीं सुनता उसे बैच आउट रख परेशान किया जाता। बैच आउट स्टूडेंट्स को अलग-अलग तरह से परेशान किया जाता है।

यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट और होस्टल में पहले भी रैगिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। मगर इस मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को नहीं भेजा। इसे छिपाने की कोशिश करते रहे। रैगिंग की शिकायत सामने आने पर अब यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सख्त एक्शन की तैयारी में है। वहीं होस्टल के चीफ वार्डन डॉ. जीएल प्रजापत मामले की जांच करा रहे हैं। डॉ. प्रजापति ने कहा शिकायत सही मिलती है तो सख्त कार्रवाई करेंगे। शिकायत में कितनी सच्चाई है ये भी पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button