ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

सांसद ने रेप पीड़िता पर उठाए सवाल: साध्वी प्रज्ञा बोलीं- डेढ़ साल बाद शिकायत करना गलत, किसी को पुरूष होने का दंड नहीं मिलना चाहिए

भोपाल। एडीआरएम गौरव सिंह पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली रेप पीड़िता (महिला कर्मचारी) पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सवाल खड़े किए हैं। रेलवे के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कहीं न कहीं उस महिला की भी गलत है।

सांसद प्रज्ञा ने कहा, लोभ और लालच में आ कर खुद को समर्पित करने वाली महिला भी गलत है। एक- डेढ़ साल हो गया, इसके बाद आप उसकी शिकायत करोगे ये गलत है। सांसद साध्वी ने कहा, किसी को पुरूष होने का दंड नहीं मिलना चाहिए। आगे उन्होंने कहा, अगर किसी महिला कर्मचारी को कोई सहकर्मी या अधिकारी परेशान करता है, तो उन्हें इसकी शिकायत करनी चाहिए।

गौरतलब है कि ADRM गौरव सिंह के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का मामला दुष्कर्म करवाया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वे मार्च 2021 से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। केस दर्ज होने के बाद रेलवे बोर्ड ने गौरव को भोपाल से चेन्नई ट्रांसफर कर दिया है। जांच को प्रभावित न कर सकें, इसलिए गौरव सिंह का 1400 किलोमीटर दूर तबादला किया गया।

Related Articles

Back to top button