ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
छत्तीसगढ़

भेंट-मुलाकात में चीटी की चटनीः बस्तरिया भोजन के कायल हुए CM बघेल, गांव वालों के साथ चापड़ा चटनी का उठाया लुत्फ

रायपुर. बारसूर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामलाल नेगी के घर भोजन ग्रहण किया. इस मौके पर उन्होंने बस्तर के हाट बाजार का सबसे चर्चित पकवान चापड़ा चटनी का स्वाद चखा. चापड़ा चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसमें औषधीय गुण भी होते हैं. चापड़ा चटनी आम के पेड़ के पत्तों में रहने वाली चीटियों से बनाई जाती है.

बता दें कि, बस्तर में आने वाले पर्यटकों का एक आकर्षण चापड़ा चटनी भी होती है. इसके साथ ही उन्होंने छिंदाड़ी भी चखा. यह छिंद की एक विशेष किस्म की चटनी होती है. पूरे बारसूर क्षेत्र में छिंद के पेड़ बहुत पाए जाते हैं, जिसकी चटनी काफी प्रचलित है. इसके साथ ही मीठे में तीखूर बर्फी परोसा गया. इड़हर की सब्जी को इस क्षेत्र में सैगोड़ा कहा जाता है, यह कोचई के पत्ते से बनाई जाती है, यह भी परोसा गया। इसी प्रकार जोंदरा (मक्का) का पेज भी परोसा गया.

दरअसल, इस क्षेत्र के ग्रामीण छिंद से गुड़ भी निकालते हैं. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि, बस्तर में यहां का अलग-अलग तरह का पारम्परिक खाना खा रहा हूं. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आपके खान-पान में इतनी विविधता है. मुख्यमंत्री ने भोजन ग्रहण के पश्चात उनके परिजनों को भोजन के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट किया.

Related Articles

Back to top button