ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
लाइफ स्टाइल

जाने खीरे खाने से होने वाले नुकसान

ज़रूरत से ज़्यादा खीरे का सेवन हाइपरकालेमिया को ट्रिगर कर सकता है। जो शरीर में पोटेशियम के उच्च स्तर के कारण होने वाली एक दुर्लभ स्थिति है। पोटेशियम से भरपूर खीरे के अत्यधिक सेवन से पेट फूलना या पेट में ऐंठन शुरू हो सकती है। कई मामलों में यह रीनल सिस्टम और गुर्दे को प्रभावित कर सकता है।यह साल का वह समय है जब शरीर को चिलचिलाती गर्मी को झेलने के लिए खूब हाइड्रेशन की ज़रूरत होती है। यही वजह है कि हम में से ज़्यादातर लोग फलों और सब्ज़ियों के सेवन पर निर्भर करते हैं, जो नैचुरली पानी से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से शरीर में हेल्दी इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बना रहता है। ऐसी ही एक सब्ज़ी है खीरा, जो गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है।

यह टॉक्सिक हो सकती है : खीरे में Cucurbitacins और Tetracyclic Triterpenoids जैसे विषाक्त पदार्थों की उपस्थिति के कारण होता है। खीरे का कड़वा स्वाद इन विषाक्त पदार्थों का परिणाम है, जो शरीर में बीमारियों को ट्रिगर कर सकता है और हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।पेट फूलना : खीरे में कुकुर्बिटासिन नामक एक तत्व होता है, जो कुछ ऐसे लोगों में अपच का कारण बन सकता है जो पहले से पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कुछ मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा खीरा खाने से पेट फूलना, अपच और पेट में तकलीफ शुरू हो सकती है।वॉटर लॉस : खीरे के बीज कुकुर्बिटिन का एक प्रमुख स्रोत हैं, खीरे में एक घटक जो मूत्रवर्धक गुणों से जुड़ा होता है। अधिकांश लोग खीरे को अपनी डाइट में इसलिए जोड़ते हैं, क्योंकि इसमें नैचुरल पानी होता है, लेकिन इसका बहुत अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह मूत्रवर्धक प्रकृति के कारण होता है जिसके परिणामस्वरूप आपके शरीर से तरल पदार्थ बाहर निकलना शुरू हो जाते हैं, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ जाता है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है।खीरा और प्रेग्नेंसी : गर्भावस्था के मामले में खीरे को आमतौर पर हानिरहित माना जाता है। हालांकि, मूत्रवर्धक प्रकृति के कारण इस सब्ज़ी के सेवन से बार-बार पेशाब आना और पानी की कमी हो सकती है, जिससे असुविधा हो सकती है। साथ ही अधिक मात्रा में सेवन करने पर फाइबर की उपस्थिति पेट में सूजन का कारण बन सकती है।

Related Articles

Back to top button