Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

काउंटिंग से पहले अखिलेश यादव ने लगाया EVM धांधली का आरोप

लखनऊ   उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी को भी इसी का एक हिस्सा बताया है। अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है और अब बदलाव के लिए क्रांति करनी होगी।

वाराणसी, बरेली और सोनभद्र में ईवीएम और बैलेट पेपर गायब करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ”अगर आपको ईवीएम को मूव करना है तो कम से कम प्रत्याशियों की जानकारी में होना चाहिए। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव जगह जगह फोन कर रहे है। ये उस दिन घबरा गए जिस दिन अखबरों में आया कि कहीं पार्क की सफाई हो रही है, कहीं घर की सफाई हो रही है। जमीन पर बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है।”

अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी को लेकर कहा, ”एग्जिट पोल से परेसेप्शन क्रिएट करना चाहते हैं कि बीजेपी जीत रही है। ताकि चोरी भी करें तो पता ना लगे कि चोरी हुई है। यदि हमने वोट दिया है तो मैं नौजवानों, किसानों और आम लोगों से कहूंगा कि हमारी जिम्मेदारी है कि वोट को बचाएं। वोट नहीं गिना जाएगा तो लोकतंत्र कहां जाएगा। यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद तो जनता को क्रांति करनी पड़ेगी। तभी बदलाव आएगा।”

अखिलेश यादव ने कहा, ”इसलिए मैं अपनी पार्टी के लोगों से सच्चे ईमानदार सिपाही, अधिकारी, पत्रकार आगे आएं और लोकतंत्र बचाने के लिए खड़े हों। जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक नजर रखें। जहां मशीने रखी हैं वहां किसी का आना जाना ना हो। यह लोकतंत्र के लिए खतरे का समय है। जो दल हार गया अब उसके बस में यही है जो वह करने जा रहे हैं। अब ईवीएम पकड़ी गई है, अधिकारी कोई ना कोई बहाना बताएंगे। आखिरकार फोर्स के साथ क्यों नहीं जा रही हैं? बनारस में घटना हुई है, बरेली में एक कचरे की गाड़ी में सीलबंद तीन बक्से पकड़े गए हैं। करीब 500 बैलेट पेपर पकड़े गए। सोनभद्र में भी घटना हुई है। क्या सफाई देगी सरकार। डीएम को लखनऊ से फोन आ रहे हैं कि जहां से बीजेपी हार रही हो वहां काउंटिंग धीमे हो और रात तक नतीजा आए।”

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें