ब्रेकिंग
MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ... Aligarh News: AMU में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले 'फर्जी डॉक्टर' का भंडाफोड़, अधिकारी भी ह... Psycho Killer Gurpreet: 7 और बेकसूरों की हत्या की थी साजिश? गुरप्रीत सिंह को लेकर पड़ोसियों ने खोले ... IPL 2026 News: SRH की हार के बाद पैट कमिंस पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, ये सजा पाने वाले इकलौते कप्तान ... No Entry 2 Cast: वरुण धवन की 'नो एंट्री 2' में हुई शाहिद कपूर की एंट्री? जानें मेकर्स का धांसू प्लान Russia Sarmat Missile Test: रूस ने किया महाविनाशक 'सरमत' मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- 35000 किमी त... Gold-Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी ने बढ़ाए सोने-चांदी के दाम, गोल्ड में 11 हजार की तेजी, चांदी ... Fake Loan Apps: झटपट लोन के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया धोखाधड़ी से बचने का ...
व्यापार

जून में कार-बाइक का बीमा कराना होगा महंगा

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है, दरअसल उनकी जेब का खर्च बढ़ने वाला है। पेट्रोल और डीजल के दामों की बात नहीं कर रहे हैं, ये बोझ बढ़ने वाला है कार या बाइक के बीमा को लेकर।1 जून 2022 से आपकी कार समेत अन्य वाहनों का बीमा महंगा होने वाला है। केंद्र सरकार ने बुधवार को थर्ड पार्टी मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के प्रीमियम रेट में इजाफा कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद अब कार के इंजन के हिसाब से बीमा कराने के लिए ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के संबंध में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में इससे पहले साल 2019-20 के लिए बढ़ोतरी की गई थी। इसमें बताया गया कि बीमा प्रीमियम की नई दरें एक जून 2022 से प्रभावी हों जाएंगी।परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, अब 1,000 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के वाहनों को थर्ड पार्टी बीमा के लिए निर्धारित प्रीमियम 2,094 रुपये चुकाना होगा, जो कि 2019-20 में 2,072 रुपये था। इसके अलावा 1,000 सीसी से 1,500 सीसी वाली कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम 3,221 रुपये से बढ़ाकर 3,416 रुपये किया गया है। 1,500 सीसी से ऊपर वाले वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में मामूली बढ़ोतरी की गई है और यह 7,890 रुपये की जगह 7,897 रुपये हो गया है।

Related Articles

Back to top button