ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

Maharashtra के अलग अलग विभागों और जिला परिषदों में ढाई लाख पद खाली, RTI में हुआ खुलासा

Maharashtra News: हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभागों में रिक्त पदों की संख्या सबसे अधिक है.

Number of Vacancies in Government Departments of Maharashtra: आरटीआई (RTI) के द्वारा मांगी गई एक जानकारी में खुलासा हुआ है कि महाराष्ट्र में विभिन्न विभागों (Government Departments) और जिला परिषदों (Maharashtra Zila Parsishad) में 2.44 लाख पद खाली हैं. आरटीआई (RTI) के जरिए यह जानकारी सामने आई है कि राज्य के 29 सरकारी विभागों और  जिला परिषदों में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 10 लाख 70 हजार 840 है, जिनमें से 8 लाख 26 हजार 435 पद भरे हुए हैं जबकि 2 लाख 44 हजार 405 पद खाली हैं.

आरटीआई में हुआ खुलासाबता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली (Anil Galgali) ने 11 मई को आवेदन दायर कर महाराष्ट्र सरकार  के तहत सभी श्रेणियों के पदों पर स्वीकृत और रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में  सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 दिसंबर 2020 तक रिक्तियों की जानकारी प्रदान की.

किस विभाग में कितने पद खालीआरटीआई के जरिए मिली जानकारी के अनुसार गृह विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 2 लाख 92 हजार 820 है जिसमें से 46 हजार 851 पद रिक्त हैं. इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य विभाग में कुल स्वीकृत पद 62 हजार 358 हैं जिनमें से 23 हजार 112 पर रिक्त हैं. इसके अलावा कुछ और भी विभाग हैं जहां अच्छी खासी संख्या में पद खाली पड़े हैं.

सीएम-डिप्टी सीएम के विभागों में सबसे ज्यादा पद खालीयहां यह बाद भी बताना जरूरी है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभागों में रिक्त पदों की संख्या काफी अधिक है

Related Articles

Back to top button