ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

गंभीर का केजरीवाल पर तंज, चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन स्वविकेक नहीं खोना चाहिए

नई दिल्लीः क्रिकेटर से नेता बने भाजपा के गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘अभद्र पर्चे’ को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन किसी को स्वविवेक नहीं खोना चाहिए। पूर्वी दिल्ली से आप (आम आदमी पार्टी) की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना के खिलाफ एक ‘अभद्र पर्चा’ सामने आया था, जिसके लिए आप के नेता गंभीर पर आरोप लगा रहे थे।

चुनाव आते-जाते रहेंगे
भाजपा सांसद ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘मेरे पास उनके लिए कोई शब्द नहीं हैं कि वह सिर्फ एक सीट जीतने के लिए इस तरह के आरोप लगा सकते हैं। आप एक चुनाव हार सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं लेकिन कोई स्वविवेक खोकर खुद के सामने कैसे खड़ा हो सकता है?” उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन जिस दिन ‘आप स्वविवेक खो बैठते हैं, आप सबकुछ खो बैठते’ हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी क्या बोले
भाजपा के दिल्ली इकाई कार्यालय में गंभीर मीडियाकर्मियों को यहां राष्ट्रीय राजधानी के अन्य नव-निर्वाचित सांसदों के साथ संबोधित कर रहे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों ने चुनाव में सकारात्मकता के साथ हिस्सा लिया और यह सकारात्मकता पार्टी के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आयी।

तिवारी ने कहा कि वह शुरुआत में डरे हुए थे क्योंकि उनके सामने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित खड़ी थी। हालांकि इस संवाददाता सम्मेलन में मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधुड़ी मौजूद नहीं थे। चांदनी चौक के सांसद हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ लोकसभा चुनाव का परिणाम आप और दिल्ली में इसकी सरकार के अंत की शुरुआत है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button