ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

नरेंद्र मोदी दोबारा चुने गए संसदीय दल के नेता, आडवाणी-जोशी का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित सांसदों की पहली बैठक संसद से सेंट्रल हॉल में चल रही है। इस बैठक में एनडीए के घटक दल के सभी नेता मौजूद हैं, साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद हैं। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए औपचारिक रूप से ऐलान होगा। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है।

सूत्रों के अनुसार मोदी के अगले सप्ताह नये मंत्रिमंडल के साथ शपथग्रहण करने की संभावना है। चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक में 16वीं लोकसभा भंग करने की राष्ट्रपति से सिफारिश करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंपा जिसे कोविंद ने स्वीकार कर लिया। सत्रहवीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया तीनों चुनाव आयुक्तों के राष्ट्रपति को नवनिर्वाचित सांसदों की सूची सौंपे जाने के साथ शुरू होगी।  राष्ट्रपति ने निवर्तमान मंत्रिपरिषद के सदस्यों के सम्मान में आज रात्रिभोज का आयोजन किया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना से चुने गए नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। जिन राज्यों में भाजपा को बढ़त मिली है, वहां से चुन कर आए लोगों को इनाम मिल सकता है। कई युवा चेहरों को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की संभावना है, क्योंकि भाजपा नेतृत्व सेंकेंड लाइन लीडरशिप की तैयारी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button