ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

GST काउंसिल की 37वीं बैठक आज, होटल सेक्टर के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

नई दिल्लीः जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक आज गोवा में होने वाली है। इस बैठक में कई बड़े ऐलान होने के कयास लगाए जा रहे हैं। गोवा में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले सुबह 10 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। हालांकि, अभी तक इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुद्दे बताए नहीं गए हैं। इस बैठक में बिस्किट, माचिस और होटल इंडस्ट्री को राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन ऑटो सेक्टर को राहत मिलना मुश्किल लग रहा है।

टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव
आज होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस बार 5 फीसदी के बजाय 8 फीसदी की दर को टैक्स का सबसे निचला स्लैब बनाया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में परिषद के सदस्य दरों में कटौती का फैसला लिए जाने से पहले राजस्व की स्थिति और आर्थिक विकास की सुस्त रफ्तार पर मंथन करेंगे।

GST रेट में होगी कटौती
समिति में केंद्र और राज्य सरकारों के राजस्व अधिकारी शामिल हैं। वाहन उद्योग लंबे समय से वाहनों पर जीएसटी की मौजूदा के 28 फीसदी दर को घटाकर 18 फीसदी करने की मांग कर रहा है। हालांकि, समिति का मानना है कि जीएसटी दर में कटौती से कर संग्रह प्रभावित होगा। कुल जीएसटी संग्रह में अकेले वाहन क्षेत्र का हिस्सा 50,000 से 60,000 करोड़ रुपए होता है। समिति, हालांकि, होटल उद्योग को राहत देने के पक्ष में है। समिति ने सिफारिश की है कि 12,000 रुपए तक के होटल कमरों (एक रात्रि के लिए) को 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है। वर्तमान में 7,500 रुपए तक के कमरों पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button