ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

Howdy Modi से पहले मोदी के रंग में रंगा ह्यूस्टन, निकाली गई कार रैली

ह्यूस्टन। अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस कार्यक्रम से पहले पूरा ह्यूस्टन मोदी के रंग में रंग गया है। रविवार को होने वाले इस मेगा इवेंट में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को एनआरजी स्टेडियम एक कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में 200 से अधिक कारों ने भाग लिया। इसका आयोजन दुनिया के सबसे बड़े (भारत) और सबसे पुराने लोकतंत्र (यूएस) के बीच मित्रता को दिखाने के लिए की गई थी। इस दौरान उत्साहित आयोजकों ने ‘नमो  अगेन’ के नारे लगाए और कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम के आयोजकों और वालंटियर्स ने बड़ी संख्या में रैली में भाग लिया। रैली के दौरान अमेरिका और भारतीय झंडों वाली कारें सड़कों पर चलती देखी गईं। इससे पहले शो के आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में एक विदेशी नेता के लिए सबसे बड़ा जमावड़ा होगा।

ANI

✔@ANI

USA: A car-rally was organised in Houston today, ahead of the ‘Howdy-Modi’ event on September 22.

Embedded video

241 people are talking about this

भारत और अमेरिका के संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी

पीएम मोदी शुक्रवार को अमेरिका की एक सप्ताह की यात्रा के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे से भारत और अमेरिका के संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि ह्यूस्टन में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने और नई संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करने के अलावा, प्रमुख ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी होंगे सम्मानित

इसके अलावा वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों और लोगों को और करीब लाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी को बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर गोल्स अवार्ड 2019 से भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button