ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

31 पैसे प्र​ति लीटर तक महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की दरों में भी बड़ी उछाल, फटाफट जानें आज के रेट्स

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की दरों में एक बार फिर इजाफा किया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 24-31 पैसे प्रति लीटर और डीजल की दरों में 24-26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इसके पहले शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 34-37 पैसे प्रति लीटर और डीजल की दरों में 28-30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था.

घरेलू तेल कंपनियों द्वारा तेल की कीमतों में आज की बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 73.35 रुपये हो गया है, जोकि शुक्रवार को 73.06 रुपये प्रति लीटर था. इसी प्रकार दिल्ली में डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, जिसके बाद आज यहां एक लीटर डीजल का भाव 66.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है. शुक्रवार को दिल्ली में डीजल का भाव 66.29 रुपये प्रति लीटर रहा था.

कोलकाता में आ पेट्रोल-डीजल की दरों की बात करें तो यहां भी आज बढ़ोतरी की गई है. कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 28 पैसे प्रति लीटर से बढ़कर 76.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, डीजल की दरों में आज 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां आज डीजल का भाव 68.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए 79.02 रुये प्रति लीटर खर्च करना होगा जोकि पिछले दिन के मुकाबले 29 पैसे प्रति लीटर अधिक है. मुंबई में आज एक लीटर डीजल का भाव भी 25 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 69.79 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है. शुक्रवार को मुंबई में डीजल का भाव 69.54 रुपये प्रति लीटर था.

 आज की बढ़ोतरी के बाद चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का भाव पिछले दिन के मुकाबले 31 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 76.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, डीजल की कीमतों में भी 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इसके बाद चेन्रई में आज एक लीटर डीजल का भाव 70.33 रुपये हो गया है.

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

SMS से पता कर सकते हैं अपने शहर का भाव

अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा. इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं. बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा. एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button