Breaking
गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम एमआरओ प्रोजेक्ट के लिए वीएफजे के 25 कर्मी चयनित, टी-टैंक को खोलने की तकनीक सीखेगी टीम एनसीईआरटी की डुप्लीकेट पुस्तकें बेच रहे सेंट्रल बुक डिपो और विनय पुस्तक सदन चंबल की रेत पर फलती-फूलती है वोटों की फसल, सब शामिल इसलिए मुद्दा ही नहीं बनाते बाईपास पर युवक से चाकू की नोंक पर लूट, बदमाशों की तलाश जारी पीट-पीटकर दो लोगों की हत्या, निर्वस्त्र कर फेंके शव, जांच जारी दांडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपी सेवादार को भी भेजा जेल, आरोपियों के DNA व ब्लड सैंपल की...

फिर बढ़ा कोरोना, रांची में 48 घंटे में कोरोना के 145 नए मरीज मिले 

झारखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। रांची में पिछले दो दिनों में 145 मरीज मिले हैं। बुधवार को 70 नए मरीज मिले हैं, मंगलवार को 75 मामले सामने आए थे। कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। दो दिनों में सिर्फ 15 मरीज ही ठीक हुए हैं। जिसके बाद रांची जिला में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गयी है। रांची सिविल सर्जन डॉ विनोद के अनुसार कुल मिले मरीजों में अधिकतर ट्रेन से आने वाले मरीज हैं। मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई और ओडिशा की तरफ से आने वाले यात्रियों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों को मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने, लगातार अंतराल में हाथ धोते रहने, शारीरिक दूरी का पालन करने के अलावा बेवजह भीड़-भाड़ में जाने से बचने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।

होली को लेकर दूसरे राज्यों से लौटने वाले यात्रियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। डॉक्टरों ने कहा कि एहतियात के तौर पर बाहर से घर लौटने वाले पहले दो दिनों तक खुद को आइसोलेट रखें। बच्चों और बुजुर्गों से अधिक संपर्क में न आएं। दो दिनों तक किसी तरह की परेशानी या लक्षण नहीं मिले तब ही लोगों के संपर्क में आएं। उन्होंने कहा कि वैसे लोगों को अधिक घबराने की जरुरत नहीं है पर एहतियात का पालन करते रहना चाहिए। सिविल सर्जन (सीएस) डॉ विनोद ने इस संबंध में बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच राहत वाली बात यह है कि मंगलवार को पाए गए 75 कोरोना मरीजों में सिर्फ तीन लोग ही आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष नेगेटिव हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन में आने वाले यात्रियों का रैपिड एंटीजेन जांच किट से जांच कराया जाता है।

गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ     |     पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा     |     डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम     |     एमआरओ प्रोजेक्ट के लिए वीएफजे के 25 कर्मी चयनित, टी-टैंक को खोलने की तकनीक सीखेगी टीम     |     एनसीईआरटी की डुप्लीकेट पुस्तकें बेच रहे सेंट्रल बुक डिपो और विनय पुस्तक सदन     |     चंबल की रेत पर फलती-फूलती है वोटों की फसल, सब शामिल इसलिए मुद्दा ही नहीं बनाते     |     बाईपास पर युवक से चाकू की नोंक पर लूट, बदमाशों की तलाश जारी     |     पीट-पीटकर दो लोगों की हत्या, निर्वस्त्र कर फेंके शव, जांच जारी     |     दांडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपी सेवादार को भी भेजा जेल, आरोपियों के DNA व ब्लड सैंपल की होगी जांच     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें