ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

8 महीने बाद जेल से रिहा हुईं तीन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्मों की प्रोड्यूसर, अक्षय कुमार से ये है कनेक्शन

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और ‘रुस्तम’ की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा जेल से बाहर आ गई हैं। प्रेरणा करीब आठ महीने से जेल में बंद थीं। उनपर करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब आठ महीने बाद प्रेरणा बेल पर बाहर आ गई हैं। स्पॉब्वॉय से हुई बातीचत में प्रेरणा ने अपनी गलती मानी है और कहा है कि वो फिर से नई शुरुआत करेंगी।

वेबसाइट से बातचीत में प्रेरणा ने कहा, मैं नहीं जानती क्या बोलूं। मेरे मन में वासु के खिलाफ कुछ नहीं है। यह बहुत बड़ी गलती थी जो मैंने की, बल्कि कई सारी। काश मेरे पास भी कोई मैंटर होता तो चीजें इस तरह से खराब नहीं होती। लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं और फिर से फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू करूंगी। मुझे सैटल डाउन होने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, लेकिन मैं कहीं नहीं जा रही हूं।

‘जेल में बिताए गए मेरे वक्त ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैंने वक्त और पैसे की अहमियत को समझा। मैंने अपने अंदर कई बदलाव किए। जब सही वक्त आएगा तब मैं हर चीज़ के बारे में विस्तार से बात करुंगी’

क्या था पूरा मामला :

दरअसल, प्रेरणा पर आरोप था कि उन्होंने वासु भगनानी से फिल्म ‘पैडमैन’ और ‘केदारनाथ’ के लिए पैसा उधार लिया था और वापस नहीं किए। प्रेरणा ने करीब 31.6 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया था। जिसके बाद मुंबई इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने प्रेरणा को अरेस्ट कर लिया था। आपको बता दें कि प्रेरणा ने अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ को भी प्रोड्यूस किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button