ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

कुमारस्वामी का ऐलान, कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी

मैसुरु: जनता दल सेक्युलर(जद-एस) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा की 15 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी। कुमारस्वामी ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने विधानसभा की सभी 15 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे रही है। कर्नाटक विधानसभा की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 21 अक्तूबर को होगा और नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। राज्य में जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के पतन के बाद यह उपचुनाव हो रहे हैं।

कुमारस्वामी ने कहा कि उपचुनाव राज्य में सभी राजनीतिक दलों के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ होगी। 24 अक्तूबर को परिणाम आएंगे, तब तक इंतजार करिये। नतीजों के बाद नाटक शुरु होगा। पार्टी उपचुनाव में स्थानीय कार्यकर्त्ताओं को टिकट देगी। गौरतलब है कि जद-एस अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने भी कांग्रेस के साथ किसी प्रकार के गठबंधन से इंकार किया है। कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटें कांग्रेस और जद-एस के इस्तीफा देने वाले विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद रिक्त है। दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एस सिद्धारामैया ने भी कहा है कि पार्टी राज्य विधानसभा के उपचुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button