ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
देश

ऑर्बिटर कर रहा बेहतरीन काम, कमेटी करेगी विक्रम लैंडर की जांच: ISRO चीफ

चंद्रयान-2 मिशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन के अनुसार चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बेहतरीन काम कर रहा है। सभी पेलोड के संचालन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर की समिति इस बात का विश्लेषण कर रही है कि वास्तव में विक्रम लैंडर के साथ क्या गलत हुआ।

सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर ने चांद की सतह को लेकर प्रयोग करने शुरू कर दिए हैं। हमें विक्रम लैंडर से कोई सिग्नल नहीं मिला है लेकिन हमारा ऑर्बिटर अभी भी चांद के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए उम्दा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है समिति द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने करने के बाद, हम भविष्य की योजना पर काम करेंगे। इसके लिए मंजूरी और अन्य प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है, हम उस पर काम कर रहे हैं।

इसरो के अध्यक्ष ने कहा कि ऑर्बिटर में 8 उपकरण लगे हैं, जिस उपकरण का जो काम निर्धारित है वो एकदम वही काम कर रहा है। ऑर्बिटर से मिली कुछ तस्वीरें जबरदस्त हैं, हमने ऑर्बिटर ऐसा डिजाइन किया था कि वो 1 सालों तक काम करता, लेकिन ईंधन के अच्छे इस्तेमाल की वजह से आर्बिटर अब 7.5 साल तक काम करेगा।

 बता दें कि इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन अपने लक्ष्य में 98 फीसद सफल रहा है। इसरो अब 2020 तक दूसरे चंद्रयान मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सिवन ने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बहुत सही तरीके से काम कर रहा है और उम्मीद है कि यह एक साल के बजाय साढ़े सात साल तक तय वैज्ञानिक प्रयोग ठीक से करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button