Breaking
वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना ठगी का नया तरीका, नकली थाने से वारदात, कोलकाता से आए इंजीनियर के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाए, ऐसे रह... पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर ... देवास में गोवध का मामला, मांस की तस्करी के पहले पकड़ाया तस्कर, लोगों ने की पिटाई कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी महाकाल भस्म आरती के लिए 1500 रुपये की मांग, महिला ने पुरोहित का ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर से की शिकाय... 6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे, विमानों की कमी के खिलाफ कई पैसेंजर ने यात्रा निरस्त की

भारत अग्नि परीक्षा से गुजर चुका है, अब कोई रोकने वाला नहीं – राज्यसभा सदस्य सिन्हा

इंदौर । समन्वय से ही भारत चलता है। जो लोग भारत की परीक्षा ले रहे हैं, उन्हें हम बताना चाहते हैं कि भारत अब अग्नि परीक्षा से गुजर चुका है। भारत को रोकने वाला कोई नहीं है। सभ्यता का नया इतिहास रचने के लिए 140 करोड़ जनता तैयार है। जो इसके साथ चलेंगे, वे हमारे साथ चलेंगे। यह सभ्यता की विजय यात्रा भूगोल क्षेत्र बढ़ाने के लिए नहीं है, हमारी यह विजय यात्रा नवउदारवाद के साथ लोकमानव पैदा करने के लिए है।

ये बातें राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कही। वे संस्कृति संवर्धन न्यास द्वारा आयोजित व्याख्यान में शामिल होने आए थे। सिन्हा ने कहा कि इस देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने वाला ही सच्चा भारतीय है। ज्ञान परंपरा को पुनः जीवित करना ही हमारा लक्ष्य है। भारत अपनी नैतिकता और सभ्यता से सनातन पर हमला करने वालों से मुकाबला करेगा।

मानवता का आधिपत्य बना रहना चाहिए

सिन्हा ने कहा, ज्ञान और विज्ञान के ऊपर मानवता का आधिपत्य बना रहना चाहिए। भावना और विवेक के साम्राज्य को बनाए रखना ही भारत की ज्ञान परंपरा का लक्ष्य है। यह देश तो प्रयोगधर्मी लोगों का, आलोचनात्मक चिंतन करने वालों का और बहुआत्मीयता रखने वालों का देश है। हिंदू चेतना उदारता की रक्षा करने के लिए एक जागृति का भाव है।

हम दूसरों को बोध करवा रहे

हम किसी पर आक्रमण नहीं कर रहे, हम दूसरों को बोध करा रहे हैं कि तुम भारतीयता के निकट आ जाओ और भारतीय बन जाओ, समस्या का समाधान हो जाएगा। कार्यक्रम में विशाल राय, नवीन गोधा, प्रीति ठाकुर, वीरेंद्र गोयल, राजेश माली आदि मौजूद थे।

वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा     |     नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना     |     ठगी का नया तरीका, नकली थाने से वारदात, कोलकाता से आए इंजीनियर के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाए, ऐसे रहिये सतर्क     |     पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार     |     इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात     |     नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर शुरू     |     देवास में गोवध का मामला, मांस की तस्करी के पहले पकड़ाया तस्कर, लोगों ने की पिटाई     |     कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी     |     महाकाल भस्म आरती के लिए 1500 रुपये की मांग, महिला ने पुरोहित का ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर से की शिकायत     |     6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे, विमानों की कमी के खिलाफ कई पैसेंजर ने यात्रा निरस्त की     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें