ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

VIDEO: समुद्र में मशीन गन से गोलियां दागते नजर आए राजनाथ सिंह

गोवा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गोवा के तट पर भारतीय नौसेना के सबसे बड़े जहाज आईएनएस विक्रमादित्य में मशीन गन थामी और समुद्र में तड़ातड़ गोलियां दागीं। उनके फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान उन्होंने विमान वाहक के डेक से हेलीकॉप्टर द्वारा रात में उड़ान संचालन सहित नौसैनिक अभियानों की विस्तृत श्रृंखला को भी देखा। इतना ही नहीं उन्होंने जहाज पर नौसेना के अधिकारीयों के साथ योगा भी किया। राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य में दौरे की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि आईएनएस विक्रमादित्य में 24 घंटे का समय गुजारा, यह एयरक्राफ्ट कैरियर समंदर का सिकंदर है।

ANI

@ANI

Defence Minister Rajnath Singh fired medium machine gun on-board INS Vikramaditya, earlier today.

Embedded video

2,906 people are talking about this
वहीं इस दौरान राजनाथ ने कहा कि मैं भारतीय नौसेना के बहादुर सैनिकों द्वारा दिखाए गए व्यावसायिकता, प्रतिबद्धता और उत्साही दृष्टिकोण को देखकर वाकई प्रभावित हूं। मैं एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नौसेना के अभियान ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि नौसेना के नियमित प्रशिक्षण, गुणवत्ता रखरखाव और रणनीतिक स्थितिजन्य जागरूकता की वजह से वह बहुत उच्च स्तर की तैयारियों को बनाए रखने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि नौसेना की तैनाती को कूटनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो मित्र देशों के साथ संबंध बनाने के लिए आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button