ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

अमित शाह का ममता सरकार पर वार, कहा- एक देश में नहीं रहेंगे ‘दो प्रधान दो निशान’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा किया है। शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में NRC और नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने अनुच्छेद 370 एक झटके में उखाड़ दिया।

शाह ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से देश भर में एक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीयता के भाव का उदय हुआ है। उन्होंने ममत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक देश में दो प्रधान दो निशान नहीं रहेंगे। देश भर में सभी वर्गों के लोगों ने एक स्वर से न केवल इस निर्णय का समर्थन किया बल्कि इस निर्णय के लिए  मोदी जी का अभिनंदन व्यक्त किया।

 गृह मंत्री ने कहा कि इसी बंगाल के सपूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने नारा लगाया था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो संविधान नहीं चलेंगे। भारत मां के इस महान सपूत को गिरफ्तार किया गया था और रहस्यमय तरीके से उनकी मृत्यु हो गई। श्यामा प्रसाद जी की शहादत के बाद कांग्रेस को लगा कि मामला अब समाप्त हो गया, लेकिन उन्हें पता नहीं कि हम भाजपा वाले हैं किसी चीज को पकड़ते हैं तो फिर उसे छोड़ते नहीं हैं। आपने इस बार भाजपा सरकार बनाई और हमने एक ही झटके में 370 को उखाड़कर फेंक दिया।

शाह ने दावा किया कि बंगाल में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार आएगी। बंगाल में जनता ने परिवर्तन का संकेत दिया। पश्चिम बंगाल की जनता अगर परिवर्तन नहीं करती तो भाजपा 300 सीटों से ज्यादा जीतने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाती। इस लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली है। अब आने वाले चुनाव में यहां निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button