ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

UP: बाराबंकी जहरीली शराब केस में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य बीमार होे गए। घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने रामनगर के क्षेत्राधिकारी और कोतवाल सहित 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मौके पर फैजाबाद के उपमहानिरीक्षक मौजूद हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीमारों के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शराब की दुकान को सील कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि रामनगर अंतर्गत रानीगंज कस्बे में स्थित एक शराब की दुकान पर कुछ लोगों ने शराब पी और घर आते ही उन्हें उल्टी और सर दर्द की परेशानी शुरू हो गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने बीमार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जहां इलाज के दौरान एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शराब से पीड़ित करीब 12 लोगों को जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है जिसमें कुछ लोगों को गंभीर अवस्था देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button