ब्रेकिंग
Karwa Chauth 2026 Bollywood Celebrations: रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे ... PM Kisan 24th Installment Release: पीएम मोदी आज गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खातों में ट्रांसफर... Donald Trump Ukraine Peace Plan: रूसी तेल और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों की वापसी की चर्चा, ज... UP MLC Election Analysis: समाजवादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी! पश्चिमी यूपी में बीजेपी का दबदबा और ग... Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और... Aaj Ka Mausam Update: चक्रवात 'अर्नब' का देश भर में तांडव जारी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार समेत इ... SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक...
देश

कुलभूषण जाधव का केस लड़ने वाले वकील ने 370 को बताया गलती

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 (Article 370) के खंडों को संविधान (Constitution) से हटा दिए जाने के दो महीन बाद हरीश साल्वे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सही कदम बताया है। हरीश साल्वे अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव का केस (Kulbhushan Jadhav Case) लड़ने वाले वकील हैं। साल्वे ने कहा कि अनुच्छेद 370 को भारतीय संविधान में जोड़ा जाना एक बहुत बड़ी गलती थी। इससे देश को छुटकारा दिलाना बहुत ही जरूरी था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को भी भारत का हिस्सा बताया।

‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत की ही हिस्सा’
हरीश साल्वे ने कहा है कि कश्मीर के महाराजा हरि संह ने भारत के साथ पूरे जम्मू कश्मीर को मिलाने के बात की थी। इसलिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत की ही हिस्सा है। साल्वे ने कहा कि मैने हमेशा से ही अनुच्छेद 370 के खिलाफ आवाज उठाई है।

निजाम की संपत्ति वाले फैसले पर कोर्ट की तारीफ
इसके साथ ही हैदराबाद के निजाम की संपत्ति वाले मामले में भारत के पक्ष में फैसला दिए जाने पर भी उन्होंने ब्रिटेन कोर्ट की तारीफ की। उनका मानना है कि पाकिस्तान निजाम की संपत्ति पर जो दावा कर रहा था वो पूरी तरह से गलत था।

कौन है हरीश साल्वे 
महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं।  उनके पिता एन पी के साल्वे चार्टेड अकाउंटेंट थे और कांग्रेस के प्रमुख राजनेता रहे हैं। साल्वे के पिता बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  साल्वे को वकालत में दिलचस्पी अपने दादा पी के साल्वे से आई, वे भी वकील रह चुके हैं. साथ ही उनकी नानी भी वकील थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button