ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
देश

रिपोर्टः भारत-पाक युद्ध हुआ तो मारे जाएंगे 50 करोड़ से ज्यादा लोग, मचेगी ऐसी वैश्विक तबाही

भारत और पाकिस्तान के बीच  कश्मीर मुद्दे  को लेकर तनाव कमहोने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान इस मामले में दखल देने के लिए कई बार दुनिया के सामने  गिड़गिड़ाने के बाद बार-बार परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी  दे रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो कम से कम 5 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे। जर्नल साइंस एडवांस में प्रकाशित अध्ययन में 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले युद्ध होने की संभावना जताई गई है।

 वैश्विक वायुमंडल का हो जाएघा ये हाल
बुधवार को साइंस एडवांस में प्रकाशित एक नए अध्ययन में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने पर कम से कम 50 मिलियन लोग मर सकते हैं और एक दशक तक वैश्विक वायुमंडलीय तबाही मच जाएगी। हालांकि भारतीय विशेषज्ञों ने इस तरह के संघर्ष की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया।अध्ययन में कहा गया है कि परमाणु युद्ध के हालात में अगर भारत और पाकिस्तान क्रमशः 100 और 150 रणनीतिक हथियारों का उपयोग करते हैं तो परमाणु विस्फोटों से प्रज्वलित आग से निकले वाला धुआं 16 से 36 मिलियन टन कालिख (जो काला कार्बन है) छोड़ सकती है।

 धरती पर आ जाएगा  हिमयुग
यह कालिख पूरे वातावरण में फैल सकती है जिसके बेहद गंभीर परिणाम होंगे। यह कालिख जब ऊपरी वायुमंडल में फैल जाएगी तो सोलर रेडिएशन को वह ब्लॉक कर देगी। यह कालिख, सौर विकिरण को अवशोषित करेगा और हवा को गर्म करेगा, जिससे धुआं तेजी से बढ़ेगा। इसके परिणामस्वरूप इस तरह के परमाणु युद्ध से पृथ्वी तक पहुंचने वाली सूर्य की प्रकाश की मात्रा में काफी कमी आएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पृथ्वी तक पहुंचने वाली धूप में 20 से 35 प्रतिशत की गिरावट होगी, जिससे हमारे पृथ्वी का सतह दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक ठंडा हो जाएगा और इससे धरती पर हिमयुग आ सकता है। ऐसी स्थिति में बारिश में भी कमी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button