ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्लीः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार सुबह दिल्ली से कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। हांलाकि वंदे भारत एक्सप्रेस 5 अक्तूबर से चलेगी और इसके लिए बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। शाह ने नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले इसका अच्छे से निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।

वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में खास बातें

  • वंदे भारत अंबाला, अमृतसर, जम्मू तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी।
  • इसकी कटरा से वापसी दोपहर 3 बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी।
  • इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं। हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं।
  • ट्रेन में 1100 यात्री सवार हो सकते हैं।
  • 5 अक्तूबर से यह ट्रेन रोजाना दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली के लिए दौड़ेगी।
  • वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा के लिए चेयरकार क्लास का किराया 1630 रुपए जबकि एग्जिक्युटिव चेयर कार में 3015 रुपए होगा।

8 घंटे में कटरा पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को 8 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचाएगी। दूसरी ट्रेनों में नई दिल्ली से कटरा तक का सफर 12 घंटे में तय किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button