ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

कल PM मोदी से मुलाकात करेंगी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना, कई समझौतों पर होगी चर्चा

नई दिल्लीः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंची। वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और कारोबार एवं संपर्क को मजबूत करने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगी। हसीना गुरुवार दिल्ली पहुंची और विश्व आर्थिक मंच के ‘ देश रणनीति संवाद- बांग्लादेश’ में हिस्सा लिया। वह भारत-बांग्लादेश व्यापार मंच का उद्घाटन करेंगी और विश्व आर्थिक मंच के समापन समारोह में शामिल होंगी।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष के साथ वार्ता करेंगी जिसके बाद दोनों पक्ष समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से तीन द्विपक्षीय परियोजनाओं का वीडियो लिंक के जरिए उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शेख हसीना से बातचीत करेंगे। बांग्लादेश और भारत में संसदीय चुनाव होने के बाद हसीना की यह पहली भारत यात्रा है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी और हसीना द्विपक्षीय सहयोग खासतौर पर व्यापार और संपर्क के क्षेत्र में बढ़ाने को इच्छुक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button