Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

‘हनुमान चालीसा तक ठीक, लेकिन घर का खाना नहीं मिलेगा, हर कैदी एक जैसा’- NSE प्रमुख चित्रा रामकृष्ण पर कोर्ट का सख्त रवैयानई दिल्ली: पूर्व नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) प्रमुख चित्रा रामकृष्ण 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि चित्रा रामकृष्ण पर एक हिमालयी योगी के साथ निजी जानकारी साझा करना का आरोप लगा है। जिसके चलते साल 2013 से एनएसई का नेतृत्व कर रही 59 वर्षीय चित्रा रामकृष्ण को CBI  ने बाजार में हेरफेर और घोटाले के चलते पूछताछ के बाद 24 फरवरी को गिरफ्तार किया था।   वहीं अब इस बीच चित्रा रामकृष्ण ने जमानत की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है  जिसमें कहा गया था कि एजेंसी अब उनकी हिरासत की मांग नहीं कर सकती है, लेकिन सीबीआई ने इसका विरोध करते हुए तर्क दिया कि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उनकी विदेश यात्राओं और मामले के अन्य पहलुओं पर जांच अभी भी जारी है।  एजेंसी ने तर्क दिया है कि इसलिए हम चाहते हैं कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। वहीं इस पर अदालत ने भी जेल कस्टडी को मंजूरी दे दी है और उनके द्वारा घर के भोजन और अन्य सुविधाओं के लिए किए गए अनुरोध को भी खारिज कर दिया है।  न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने कहा कि हर कैदी एक जैसा होता है, वह जो रही हैं, उसकी वजह से वह VIP कैदी नहीं हो सकती। नियमों को नहीं बदला जा सकता है। हालांकि, अदालत ने उन्हें एक प्रार्थना पुस्तक, हनुमान चालीसा और भगवद गीता की एक प्रति ले जाने की अनुमति दी है। बता दें कि रामकृष्णा को सीबीआई ने दिल्ली के एक स्टॉकब्रोकर के खिलाफ करीब चार साल की जांच के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा एक रिपोर्ट जारी करने के बाद हुई, जिसमें एनएसई के शीर्ष प्रबंधन द्वारा सत्ता के कथित दुरुपयोग का संकेत दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, रामकृष्णा को लगभग 20 वर्षों तक सभी व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में एक रहस्यमय “हिमालयी योगी” द्वारा निर्देशित किया गया था।

नई दिल्ली: पूर्व नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) प्रमुख चित्रा रामकृष्ण 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि चित्रा रामकृष्ण पर एक हिमालयी योगी के साथ निजी जानकारी साझा करना का आरोप लगा है। जिसके चलते साल 2013 से एनएसई का नेतृत्व कर रही 59 वर्षीय चित्रा रामकृष्ण को CBI  ने बाजार में हेरफेर और घोटाले के चलते पूछताछ के बाद 24 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

  वहीं अब इस बीच चित्रा रामकृष्ण ने जमानत की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है  जिसमें कहा गया था कि एजेंसी अब उनकी हिरासत की मांग नहीं कर सकती है, लेकिन सीबीआई ने इसका विरोध करते हुए तर्क दिया कि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उनकी विदेश यात्राओं और मामले के अन्य पहलुओं पर जांच अभी भी जारी है।  एजेंसी ने तर्क दिया है कि इसलिए हम चाहते हैं कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।

वहीं इस पर अदालत ने भी जेल कस्टडी को मंजूरी दे दी है और उनके द्वारा घर के भोजन और अन्य सुविधाओं के लिए किए गए अनुरोध को भी खारिज कर दिया है।  न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने कहा कि हर कैदी एक जैसा होता है, वह जो रही हैं, उसकी वजह से वह VIP कैदी नहीं हो सकती। नियमों को नहीं बदला जा सकता है। हालांकि, अदालत ने उन्हें एक प्रार्थना पुस्तक, हनुमान चालीसा और भगवद गीता की एक प्रति ले जाने की अनुमति दी है।

बता दें कि रामकृष्णा को सीबीआई ने दिल्ली के एक स्टॉकब्रोकर के खिलाफ करीब चार साल की जांच के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा एक रिपोर्ट जारी करने के बाद हुई, जिसमें एनएसई के शीर्ष प्रबंधन द्वारा सत्ता के कथित दुरुपयोग का संकेत दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, रामकृष्णा को लगभग 20 वर्षों तक सभी व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में एक रहस्यमय “हिमालयी योगी” द्वारा निर्देशित किया गया था।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें