ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

तेलंगाना: केसीआर ने रोडवेज के 48,000 हड़ताली कर्मचारियों को किया बर्खास्त

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार देर शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद तेलंगाना सरकार ने राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के 48,000 हड़ताली कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि आरटीसी में अब सिर्फ 1,200 कर्मचारी हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो इस हड़ताल में शामिल नहीं थे। या फिर जो शानिवार शाम छह बजे तक ड्यूटी पर लौट आए। सरकार ने हड़ताल समाप्त करने के लिए समय सीमा तय की थी।

बता दें कि कर्मचारी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) का सरकार के साथ विलय नहीं किया जाएगा और न ही वे हड़ताल पर गए लोगों से किसी तरह की बातचीत करेंगे। राव ने कहा कि आरटीसी 12000 करोड़ के नुकसान में चल रही है और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ इस पर 5000 करोड़ का अतिरिक्त कर्ज बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि जब आरटीसी अपने बुरे दौर से गुजर रही है ऐसे में उन लोगों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता जो त्योहारों के समय हड़ताल कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बस हड़ताल के कारण पूरे राज्य की सड़कों से टीएसआरटीसी की बसें नदारद रहीं जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को हुई परेशानी और असुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा कदम उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button