ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

विंग कमांडर अभिनंदन ने फिर उड़ाया MiG, इसी जेट से पाकिस्तान को चटाई थी धूल

पाकिस्तान के F-16 विमान को उसके घर में घुसकर मारने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने मंगलवार को एक बार फिर से मिग उड़ाया। जैसे ही अभिनंदन ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के ऊपर से मिग-21 बाइसेन के जरिए फ्लाई पास्ट किया, पूरा एयरबेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 87वें वायु सेना दिवस पर जैसे ही अभिनंदन के नाम की घोषणा हुई, हिंडन एयरबेस तालियों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में मिग विमान के अलावा तेजस, सारंग हेलिकॉप्टर, सुखोई और ग्लोबमास्टर जैसे घातक विमानों ने हवा में करतब दिखाए।

ANI UP

@ANINewsUP

Ghaziabad: Wing Commander leads a ‘MiG formation’ and flies a MiG Bison Aircraft at Hindon Air Base on today.

Embedded video

211 people are talking about this
बता दें कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में हवाई घुसपैठ की कोशिश की थी, तब विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक F-16 विमान को खदेड़ते हुए मिग-21 से उसे मार गिराया था। अभिनंदन के इस अद्वितीय साहस और वीरता की देशभर में सराहना हुई थी। दरअसल F-16 के सामने मिग-21 बाइसेन काफी पुराना विमान माना जाता है।

हालांकि इस दौरान विंग कमांडर का विमान भी क्रैश हो गया था और वे पाकिस्तान में चले गए थे। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। हालांकि भारत की कूटनीति के दवाब के चलते पाकिस्तान ने अभिनंदन को छोड़ दिया था। हाल ही में विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button