ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

पाइपलाइन फटने के बाद लापता चार लोगों की खोज जारी

हाफलोंगः असम के दीमा हसाओ जिले में एक पनबिजली संयंत्र तक पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन फटने के बाद से उन चार लोगों का मंगलवार तक कोई पता नहीं चल पाया है जो पंप हाउस में फंसे थे। यह पाइपलाइन सोमवार को फटी थी। कोपीली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट तक प्रति सेकंड 12,000 लीटर पानी पहुँचाने वाली पाइपलाइन फटने के कारण पंप हाउस सहित संयंत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। इसके बाद से राज्य सरकार के अधीन आने वाली नार्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (नीपको) के तीन कर्मचारी और एक अन्य कर्मी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि लापता व्यक्तियों की पहचान रोबर्ट बेट, प्रेमपाल बाल्मीकि, जॉय सिंग टिस्सू, और राजू रेड्डी के रूप में की गयी हैं। दीमा हसाओ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी रिक्की फूकन के अनुसार सोमवार को दुर्घटनास्थल पर एक बचाव दल भेजा गया था जो लापता व्यक्तियों की खोज कर रहा है। फूकन ने बताया कि पानी के अत्यधिक दबाव के कारण बचाव दल को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानी कम होने पर ही खोजी दल सुगमता से काम कर पायेगा। दुर्घटना के बाद नीपको ने पानी का दबाव कम करने के लिए जलाशय के सभी दरवाजे खोल दिए हैं।  दीमा हसाओ जिले के प्रशासनिक उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। परियोजना स्थल पर कुछ अन्य स्थानों पर फंसे लोगों को बचा लिया गया है। कोपीली पनबिजली परियोजना कोपीली नदी पर स्थित है जिसकी शुरुआत 1976 में हुई थी। यह नीपको की पहली परियोजना थी जिसकी कुल क्षमता 275 मेगावाट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button