ब्रेकिंग
गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्...
देश

सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- पार्टी को ‘दुश्मनों’ की जरूरत नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने सलमान खुर्शीद द्वारा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर​ दिए गए बयान की तीखी आलोचना की। अल्वी ने अप्रत्यक्ष रूप से खुर्शीद पर हमला करते हुए  कहा कि कांग्रेस को ‘दुश्मनों’ की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब दो राज्यों में चुनाव हो रहे हैं और मतदान की तिथि महज दस दिन दूर हो तो यह पार्टी की जीत के लिए काम करने का वक्त है और इस समय इस तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

अल्वी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को नेतृत्व को लेकर अगर किसी तरह की शिकायत है तो उन्हें यह बात पार्टी के भीतर उठानी चाहिए। इस तरह के बयान से पार्टी को नुकसान होता है और इस स्थिति को देखते हुए लगात है कि कांग्रेस को ‘दुश्मनों’ की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब देखो पार्टी का  हर दूसरा नेता अलग राग अलाप रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। ‘घर को आग लग गई, घर के चिराग से’ यह स्थिति हो गयी है।

अल्वी ने यह टिप्पणी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के उस बयान पर की है जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का समय ठीक नहीं था। उन्हें पद नहीं छोड़ने के लिए बहुत मनया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। राहुल पद छोडने की बजाय पार्टी की हार के कारणों पर विचार करते तो कांग्रेस आज अच्छी स्थिति में होती। उनके अध्यक्ष पद से हटने के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस की जिम्मेदारी लेनी पड़ी और यह अच्छा निर्णय था। कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी आज संकट के दौर में है और इस स्थिति से निकलने के लिए जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।

इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी किसी का नाम लिए बिना बयान दिया किे सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत की है लेकिन भारतीय जतना पार्टी के इशारे पर कुछ लोग उलटी सीधी बातें कर रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो कई कुछ नहीं बोलता लेकिन जब पार्टी सत्ता से बाहर होती है तो बोलने वालों की बाढ आ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button