ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

PoK से आए 5300 परिवारों के लिए मोदी सरकार का ऐलान, मिलेंगे 5.5 लाख

नई दिल्ली: देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान से विस्थापित हुए 5300 परिवारों को प्रति परिवार साढ़े पांच लाख रुपए की केंद्रीय मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वर्ष 1947 में देश के विभाजन और वर्ष में 1948 के जम्मू कश्मीर के भारत में शामिल होने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 5300 परिवार विस्थापित होकर आए।

ये लोग जम्मू-कश्मीर में नहीं बसकर दूसरे राज्यों में चले गए थे और बाद में फिर जम्मू-कश्मीर में आकर बस गए। ऐसे परिवारों को सहायता राशि नहीं दी गई थी। बैठक के बाद सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि इन परिवारों के साथ अब न्याय किया गया है। इस सहायता के तहत प्रत्येक परिवार को साढ़े पांच लाख रुपए की राशि मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button