ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

डिलीवरी देने आया Zomato ब्वॉय, चोरी करके ले गया पालतू कुत्ता

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जोमैटो का ब्वॉय डिलीवरी देने आया लेकिन जाते-जाते वह कुत्ता चोरी करके ले गया। घर के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुणे के कार्वे रोड पर रहने वालीं वंदना शाह ने सोमवार दोपहर को जौमेटो से खाना मंगाया। जोमैटो ब्वॉय तुषार जब खाने की डिलीवरी देने आया तो कपल घर के अंदर था और उनका पालतू कुत्ता (डोट्टू) घर के बाहर खेल रहा था। वंदना ने बताया कि कुछ समय बाद जब अपने कुत्ते को बाहर देखने गई तो वह गायब था। उसे काफी इधर-उधर ढूंढा पर जब डोट्टू नहीं मिला तो सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसके बाद खुलासा हुआ कि जौमेटो का डिलीवरी ब्वॉय उसे उठाकर अपने साथ ले गया।

PunjabKesari

कुत्ते (डोट्टू) की मालकिन वंदना शाह ने ट्विटर पर भी इस पूरे मामले को शेयर किया। लोग जोमैटो पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और वंदना का ट्वीट काफी शेयर किया जा रहा है। वंदना ने कहा कि उसने पुलिस में इसलिए शिकायत की क्योंकि मामला डिलीवरी ब्वॉय से जुड़ा है जो अक्सर लोगों के घरों में जाते रहते हैं। वहीं वंदना ने यह भी कहा कि डिलीवरी ब्वॉय तुषार ने माना कि उसने कुत्ता उठाया है और वह उसे अपने गांव वाले घर भेज रहा है।

जौमेटो ने भी जवाब दिया
इस पूरे मामले पर जौमेटो की तरफ से भी जवाब आया है। जौमेटो ने कहा कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त के बाहर हैं। जौमेटो ने वंदना को रिप्लॉय किया कि हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे और इस मामले को सुलझाने में भी मदद करेंगे।

लोगों ने भी निकाला गुस्सा
सोशल मीडिया पर लोग जौमेटो पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लोगों ने लिखा कर फूड स्पलाई करने वाला जौमेटो अब कुत्ता चोर हो गया है। वहीं लोग कह रहे हैं कि पुलिस को इस पूरे मामले को सख्ती से निपटना चाहिए। इतना ही नहीं कई लोग तो Peta को भी इस बारे में लिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button