ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
देश

करतारपुर कॉरि़डोर का काम इस दिन तक हो जाएगा मुकम्मल, संगत का इंतजार खत्म

डेरा बाबा नानक: डेरा बाबा नानक में गुरु द्वारा श्री करतारपुर साहिब के रास्ते के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन नित्या नंद सक्सेना विशेष तौर पर डेरा बाबा नानक पहुंचे। उन्होंने 25 अक्तूबर तक करतारपुर कॉरिडोर का कार्य मुकम्मल होने की बात कही। इससे पहले उनका गांव मान में पहुंचने मौके सीगल कंपनी के वाइस प्रैज़ीडैंट और एन.एच.आई. के अधिकारियों की तरफ से स्वागत किया गया।

इस मौके उन्होंने गांव मान स्थित कॉरिडोर पर बायोलॉजी किस्म का पौधा रोपा। इसके उपरांत उन्होंने चन्दू नंगल, पक्खोके टाहली साहिब के अलावा अन्य जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। चेयरमैन सक्सेना की तरफ से करतारपुर कॉरिडोर के अलावा जीरो लाइन स्थित निर्माण किए गए ब्रिज और पाकिस्तान को जाने के लिए लगाए गए गेट का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने इस मौके डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब को जाने वाली सड़क का जायजा भी लिया।

जीरो लाइन पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए चेयरमैन सक्सेना ने कहा है कि नैशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से लगभग 90 प्रतिशत काम खत्म कर दिया गया है और बाकी का रहता काम भी करीब 15 दिनों में मुकम्मल कर लिया जाएगा। उन्होंने इस मौके यह भी स्पष्ट किया है कि काम की शुरु आत करने में काफी देरी हुई थी, परन्तु इसके बावजूद उनकी टीम ने अच्छा काम किया है और समय पर काम मुकम्मल हो रहा है। उन्होंने कहा कि काम का रिव्यू किया जाएगा कि कितना काम मुकम्मल हो चुका है और रहते काम को कितना समय और लगेगा। सक्सेना ने कहा कि गत दिनों चाहे बारिश ने काफी काम प्रभावित किया था, परन्तु उनके इंजीनियरों और कर्मचारियों की तरफ से काम में बहुत ज्यादा तेजी लाई गई है। इसके बाद उनकी तरफ से गुरदासपुरडेरा बाबा नानक-रमदास नैशनल हाईवे 354 का भी जायजा लिया गया और कहा कि आने वाले दिनों में करतारपुर कॉरिडोर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button