ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

हिंदू पक्ष के वकील बोले- अयोध्या में 50-60 मस्जिदें, मुस्लिम कहीं भी पढ़ सकते हैं नमाज

अयोध्याः अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई अब अंतिम दौर में चल रही है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से दलीलें रखी गईं। आज यानि मंगलवार को हिंदू पक्ष अपनी दलीलें रख रहा है। 39वें दिन की सुनवाई के दौरान हिंदू पक्षकार के वकील के. परासरण ने कहा कि मुस्लिम कहीं और भी जाकर नमाज पढ़ सकते हैं। अयोध्या में 56-60 मस्जिद हैं।

परासरण ने कहा कि अयोध्या भगवान राम का जन्मस्थान है, हम ये नहीं बदल सकते हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सुनवाई के दौरान पूछा कि अगर सूट प्रॉपर्टी नष्ट हो गई है, तो फैसला किस पर दिया जाएगा? इस पर परासरण ने कहा कि मैं नहीं मानता मस्जिद हमेशा मस्जिद रहती है, लेकिन मेरी दलील है कि मंदिर हमेशा मंदिर रहता है। फिर चाहे वहां पर भवन, मूर्ति हो या नहीं।

इससे पहले बहस के दौरान परासरण ने कहा कि आज सुनवाई का 38वां दिन है, लेकिन साथी वकील ने उन्हें टोका और कहा कि आज 39वां दिन है। इसी बीच चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि कल 40वां दिन है, कल ही बहस का आखिरी दिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button