ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

चिन्मयानंद प्रकरण: कांग्रेस निकालेगी शाहजहांपुर से लखनऊ तक ‘न्याय यात्रा’

लखनऊ: पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद रंगदारी के मामले में गिरफ्तार की गयी विधि छात्रा को ‘इंसाफ’ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ तक ‘न्याय यात्रा’ शुरू करेगी।

कांग्रेस विधानमण्डल दल की उप नेता आराधना मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किये गये चिन्मयानंद की मदद कर रही है। सरकार ने उन पर आरोप लगाने वाली छात्रा पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार करा दिया ताकि चिन्मयानंद के खिलाफ मामले को कमजोर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच ‘न्याय यात्रा’ के नाम से 180 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी। इसमे प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव इस यात्रा में शामिल होंगी। समय-समय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य नेता भी पदयात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि उन्नाव से लेकर शाहजहांपुर तक प्रदेश सरकार पूरी तरह बलात्कारियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और मुकदमा करने वालों को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लिये हुए हैं। यही वजह है कि उन्नाव में पीड़िता और उसके वकील की हत्या करने का प्रयास किया गया और शाहजहांपुर में पीड़िता पर रंगदारी का मामला दर्ज कर कृष्णपाल सिंह उर्फ चिन्मयानन्द को बचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चिन्मयानंद बलात्कार मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जाए ताकि तत्काल प्रभाव से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो। आराधना ने कहा कि पीड़िता को इंसाफ दिलाना पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और कांग्रेस यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। इस जंग का आगाज 30 सितम्बर को शाहजहांपुर से हो रहा है।

शाहजहांपुर में प्रशासन ने नहीं दी परमिशन-
कांग्रेस को इस मामले में तगड़ा झटका तब लगा जब यात्रा के लिए शाहजहांपुर प्रशासन से उन्हें परमिशन नहीं मिली। जिला प्रशासन ने कहा है कि अगर काग्रेसी बिना परमिशन यहां यात्रा निकालते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

कांग्रेस के जितिन प्रसाद को प्रशासन ने किया नजरबंद
यात्रा पर अड़े कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने उनको उनके घर में नजरबंद कर दिया है। साथ ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल किया तैनात कर दिया है। इतना ही नहीं जितिन प्रसाद के घर के बाहर लगे  टेंट को भी प्रशासन ने उखड़वा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button