ब्रेकिंग
Giridih Police Action: एसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस, बंधक बनाए गए प्रेमी जोड़े क... PM Shri School Tilmi: पिकनिक से लौटने के बाद बीमार पड़े छात्र, गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे शुरू Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि...
देश

Tik Tok वीडियो बनाने के चक्कर में कुत्ते को कई फीट हवा में उछालकर झाड़ियों में फेंका (Watch Video)

मंडी: आजकल हर युवा, बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगे हैं। कुछ फेसबुक, इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव हैं तो वहीं कुछ लोग टिक-टॉक पर भी। आए दिन टिक टॉक का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन टिक-टॉक पर ऐसी भी वीडियो अपलोड हो रही है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दे रही है। हिमाचल के मंडी में ऐसा ही एक टिक टॉक का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में तीन युवा टिक टॉक बनाने के लिए एक कुत्ते को कई फीट हवा में उछालकर झाड़ियों में फेंक दिया।

इन युवकों की हरकत वीडियो में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली कटिंडी पंचायत का है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो शुरू होते ही एक गाना बजता है। एक युवा सड़क पर लेटे कुत्ते को उसकी चमड़ी से पकड़कर कई फीट हवा में उछालकर साथ वाली झाड़ियों में फेंक देता है। यह युवा नाचते हुए जश्न मनाते हैं। वहीं, राईट फाउंडेशन ने एसपी मंडी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। राईट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने एसपी मंडी से तीनों युवाओं के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग उठाई है ताकि जानवरों के साथ हो रहे अत्याचार पर कार्रवाई की जा सके।

सिरमौर में आया था ऐसा मामला

बता दें कि कुत्ते के साथ इस प्रकार के अत्याचार का एक मामला सिरमौर जिला में भी सामने आया था। यहां भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button