ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

आजम खां पर सम्‍भल सांसद बर्क का बड़ा बयान, कहा-आजम जैसे हजारों लोग जेल में, नहीं पड़ता कोई फर्क

मुरादाबाद। सांसद आजम खां जैसे हजारों लोग जेलों में बंद रहते हैं और वह 12 महीनों बंद रहते हैं, एक आदमी के जेल में बंद होने से चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ता है। चुनाव तो समय पर ही हो रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए तो वह जेल में हैं। उक्त बातें सम्भल लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।

पूछे गए एक सवाल पर सपा सांसद डा. बर्क ने कहा कि अब यह तय हो गया है कि चुनाव समय पर होंगे। जब एक पत्रकार ने पूछा कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार बन गई तो सपा सांसद आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि आजम खां जेल में बंद हैंं, इससे चुनाव का तो कोई ताल्लुक नहीं है और इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बन रही है। हर समय आजम खां जैसे हजारों लोग जेलों में बंद रहते हैं। एक व्यक्ति के जेल में रहने से कोई चुनाव तो टल नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार मिलेगा और महंगाई कम होगी।

व‍िवाद‍ित बयानों से चर्चा में रहते हैं बर्क : शादी की उम्र  21 वर्ष क‍िए जाने की बात पर भी सांसद बर्क ने व‍िवाद‍ित द‍िया था। सम्भल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बेटियों की शादी की उम्र 21 वर्ष किए जाने के निर्णय पर सवाल खड़ा किया था। कहा था कि भारत में सबसे ज्यादा गरीबी है और यहां पहले कम उम्र में ही शादियां कर दी जाती थीं। यह एक धर्म में नहीं था बल्कि हर धर्म में कम उम्र में बेटियों की शादी होती थी। बाद में सरकार ने 18 साल की उम्र निर्धारित कर दी। अब इसे और बढ़ाकर 21 किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। इससे लड़क‍ियां गलत रास्‍ते पर चली जाएंगी।

Related Articles

Back to top button