ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
छत्तीसगढ़

पहले पैसे उधार लेता था, फिर गंगाजल में साइनाइड मिलाकर मार डालता था… छत्तीसगढ़ में पकड़ाया सीरियल किलर तांत्रिक

 रायपुर। पैसे नहीं लौटाने की मंशा से कथित तांत्रिक दुर्ग धनोरा के सुखवंत साहू उर्फ सुखु ने सात दिनों के भीतर दो युवकों की गंगाजल में साइनाइड मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्याओं के राजफाश न करने की एवज में पैसों की मांग करने वाले धमतरी के एक और युवक की भी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

धमतरी में हुई हत्या के मामले में आरोपी जेल में बंद है। उसके और मृतकों के मोबाइल काल डिटेल और बैंक खातों में हुए लेनदेन के बाद हत्याओं का राजफाश हुआ है।

आरोपित युवक ने पुलिस को बताया है कि उसे साइनाइड के प्रयोग से हत्या करने की जानकारी सावधान इंडिया नाम के धारावाहिक से मिली थी। साइनाइड की व्यवस्था उसने ऑनलाइन की थी।

सात हत्या करना स्वीकार किया

गंगाजल में साइनाइड देकर हत्या करने वाले तांत्रिक सुखवंत साहू ने धमतरी पुलिस के सामने सात हत्या करना स्वीकार किया था। दुर्ग के जिन दो लोगों की हत्या की बात कही थी। पुलिस ने वहां जाकर खुदाई भी की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। रायपुर पुलिस अब उसे रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी।

करीबियों की जांच

आरोपित के जितने भी करीबी रहे हैं उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित ने नवा रायपुर और अभनपुर में हंसाराम साहू व नरेंद्र साहू की 27-28 नवंबर दरमियानी रात संदिग्घ परिस्थिति में मौत हो गई थी। दोनों की लाश के पास तंत्र-मंत्र करने के सामान पाए गए थे।

मृतकों के मोबाइल से सुखवंत के बात करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर सुखवंत को राखी थाना तलब कर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे संदेह के दायरे में रखा था। इसके बाद अब पूरा मामला खुला है।

सुखवंत ने कई लोगों को कछुआ झरन कर पैसों की बारिश करने तंत्र-मंत्र करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है। उसके संपर्क में आकर और किन लोगों ने पैसा दिया है। धमतरी पुलिस इस बात का जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

वहीं रायपुर पुलिस भी उसी दिशा में काम कर रही है। सुखवंत ने जिन लोगों से पैसे लिए हैं, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सुखवंत के संपर्क में रहने वाले लोगों की गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

तांत्रिक के तीन मर्डर की कहानी

  • पहला – पैसे की मांग की तो कर दी हत्या: नवा रायपुर निवासी हंसराम साहू (60) रिटायर कर्मी थे। डेढ़ साल पहले भिलाई के एक युवक के माध्यम से कंप्यूटर संचालक सुखवंत के संपर्क में आया। सुखवंत ने उसे झांसा दिया कि वह नोटों की बारिश कराता है।

हंसराम झांसे में आ गया और डेढ़ लाख रुपये दे दिए, लेकिन डेढ़ वर्ष तक पैसे नहीं मिले, जब हंसराम पैसे वापस मांगने लगा तो वह 27 नवंबर 2024 को बीरेंद्र के साथ हंसराम के घर गया। वहां पूजा के दौरान गंगाजल में साइनाइड मिलाकर उसे मार डाला।

  • दूसरा – पूजा कराने बुलाया तो दे दिया साइनाइड: 29 नवंबर 2024 को हंसराज की तरह ही सुखवंत ने अभनपुर निवासी नरेंद्र साहू (37) से पूजा के लिए डेढ़ लाख रुपये लिया था। नरेंद्र जब पैसे को वापस देने की मांग करने लगा।

हंसराज की हत्या के बाद सुखवंत ने नरेंद्र को फोन लगाया। उसे संकरी नर्सरी के पास रात में बुलाया, जहां पूजा का सामान लेकर नरेंद्र पहुंचा। बीरेंद्र बाइक पर बैठा रहा। सुखवंत पूजा कराने खेत में आया। पूजा करने के बाद सुखवंत ने नरेंद्र को साइनाइड वाला गंगाजल दे दिया। सुबह नरेंद्र का शव मिला।

  • तीसरा – सबूत मिटने के लिए पैसे मांगने पर दोस्त को ही मार डाला : तीन दिसंबर 2024 को गंगरेल रोड पर बीरेंद्र देवांगन (55) शव मिला था। चेहरे को कुचल दिया गया था, ताकि पहचान न हो सके। तकनीकी जांच में सुखवंत साहू उर्फ सुखू का नंबर लिया। जांच में राजफाश हुआ कि इससे पहले भी दो लोगों की हुई हत्याओं में भी सुखवंत का हाथ था। बीरेंद्र से उसकी पुरानी पहचान थी। दोनों तंत्र पूजा करते थे।

बीरेंद्र को पता था कि सुखवंत ने रायपुर के दो लोगों से पैसे लिए हैं और उनकी हत्या कर दी है। राज उजागर न करने के बदले में वह सुखवंत से पैसा मांग रहा था। इसी से विवाद हुआ और सुखवंत ने बीरेंद्र को भी मार दिया।

Related Articles

Back to top button