ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

ड्राइवर को झपकी आने से कन्नौज में बड़ा हादसा, बस पलटने से 12 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बस के ड्राइवर की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए और 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल लोगों को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार घटना तिर्वा क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की बताई जा रही है। जहां बस बिहार से लुधियाना जा रही थी। जिसमें 51 मजदूर सवार थे। रातभर बस चलाने के कारण ड्राइवर की आंख लग गई। ड्राइवर की लापरवाही के चलते सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में  करीब 12 लोग घायल हो गए हैं और इनमें  से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल लोगों को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया । साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button