ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी को मिली जमानत, कल हुई थी गिरफ्तारी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष व पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया को बुधवार शाम को अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। इन दोनों को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया था।

श्रीनगर में सिविल सोसाइटी की महिला सदस्य ने मंगलवार सुबह लाल चौक पर अनुच्धेद 370 हटाए जाने के विरोध में हाथों में नारे लिखी तख्यितयां लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया के साथ-साथ अन्य महिलाओं पर आपराधिक दंड संहिता की धारा 107 व 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। अब उन्हें 40 हजार रुपए की जमानत राशि भरने के बाद रिहा किया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही घाटी के तमाम बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। इनमें पूर्व सीएम डॉ. फारुक अब्दुल्ला, पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और पी.डी. पी. नेता व पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button